logo

इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर कौन होंगे प्रधानमंत्री, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिया इस नेता का नाम 

RAHUL01.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज समाप्त कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन इस बार आम चुनाव में बीजेपी को हराने में कामयाब हो जाता है तो निश्चित तौर पर राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि आज लोकसभा चुनाव का अंतिम दिन है। आज सातवें चरण के चुनाव के बाद सभी राजनेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। 4 जून को जब फैसले सुनाये जायेंगे तो सभी की नजर में ये रहेगा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल जीतने पर किसे अपना प्रधानमंत्री बनाना पसंद करेंगे।  


क्या कहा बीजेपी ने 
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का नाम सुझाने पर बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "चुनाव से पहले ये क्यों नहीं बोला। जो सीट हैं वो भी कम हो जाती इसलिए नहीं बोला। अगर राहुल गांधी का नाम वे खुद लेते हैं तो राहुल गांधी उनको नेता विपक्ष का नेता बनने में सहयोग कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस की सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।" हालांकि जोशी के बयान पर कांग्रेस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। 

आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक 

गौरतलब है कि दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। झारखंड से सीएम चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल होंगी। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस बैठक में शामिल होंगे। हालांकि ममता बनर्जी ने पहले ही खुद को इस बैठक से दरकिनार कर लिया है। आज की बैठक में चुनाव नतीजों के बाद की रणनीति पर चर्चा संभव है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - India AllianceRahul GandhiPrime MinisterCONGRESS